सेना चयन केंद्र, पूर्वी इलाहाबाद ने ग्रुप सी श्रेणी में स्टेनोग्राफर ग्रेड- II, रूम अर्दली, मेस वेटर, मैसेंजर, वॉचमैन, गार्डनर, हाउसकीपर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी किया है.
Army Selection Center East Bharti 2022
Army Selection Center East Bharti 2022: सेना चयन केंद्र, पूर्वी इलाहाबाद ने ग्रुप सी श्रेणी में स्टेनोग्राफर ग्रेड- II, रूम अर्दली, मेस वेटर, मैसेंजर, वॉचमैन, गार्डनर, हाउसकीपर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी किया है. 10वीं/12वीं योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों (7 मई 2022) के भीतर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिन (7 मई 2022) तक.
सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद भर्ती 2022 रिक्ति विवरण:
क्रम संख्या |
पद का नाम |
रिक्तियां |
1. |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II |
04 |
2. |
रूम अर्दली |
05 |
3. |
मेस वेटर |
01 |
4. |
मेसेंजर |
01 |
5. |
वाचमैन |
04 |
6. |
गार्डनर |
01 |
7. |
हाउस कीपर |
03 |
सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद भर्ती 2022 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
स्टेनोग्राफर ग्रेड- II – 12वीं पास; स्किल टेस्ट नॉर्म्स – डिक्टेशन – 10 मिनट @ 80 WPM; ट्रांसक्रिप्शन – 50 मिनट (अंग्रेजी), 65 मिनट (हिंदी) (कंप्यूटर पर)
रूम अर्दली, मैस वेटर, मैसेंजर, वॉचमैन, गार्डनर, हाउसकीपर- 10वीं पास.
सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद भर्ती 2022 आयु सीमा:
उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद भर्ती 2022 चयन मानदंड:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद भर्ती 2022 वेतन:
आशुलिपिक ग्रेड- II – स्तर -4 (रु.25500/- से रु.81100/-)
रूम अर्दली, मैस वेटर, मैसेंजर, वॉचमैन, गार्डनर, हाउसकीपर – लेवल -1 (रु.18000/- से 56900/-)
सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद भर्ती 2022 आवेदन पत्र:
उम्मीदवार इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों (7 मई 2022) के भीतर सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद में ऑफ़लाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. कोई टीए/डीए स्वीकार्य नहीं है. परीक्षा के दौरान दो-तीन दिन ठहरने की व्यवस्था अभ्यर्थियों को स्वयं करनी होगी.

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें एक लाख रुपए तक कैश